ईंट भट्ठे में काम करने आए मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौके पर ही मौत, महिला समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

Lightning struck laborers at a brick kiln, killing a young man on the spot, injuring two others, including a woman, who were hospitalized and undergoing treatment.

ईंट भट्ठे में काम करने आए मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौके पर ही मौत, महिला समेत दो घायल, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के दुलदुला में बिजली गिरने से मजदूर सनऊ राम उम्र 51 साल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय रेखा घायल उम्र 25 साल हो गईं, जिन्हें इलाज के बाद खतरे से बाहर बताया गया है. सनऊ अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे में मजदूरी के लिए आया था और अस्थायी मकान में रह रहा था। वह मूल रूप से सक्ती जिले के ग्राम डोमा का निवासी था.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को तरुण के ईंट भट्ठे में काम करने आए मजदूर सोनउ राम अपने परिवार के साथ घर में बैठे थे. इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई. जो सीधे घर के अंदर आ गिरी। इस हादसे में सनऊ राम उम्र 51 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी बिजली का झटका लगा, हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह के अनुसार, मृतक सोनउ राम सक्ती जिला के मालखरौदा थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह महज चार दिन पहले ही अपने परिवार के साथ जशपुर जिले में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
आकाशीय बिजली से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां
सुरक्षित शरण स्थल खोजें: खुली जगह, पेड़ या धातु की संरचनाओं के पास न रहें।
धातु से दूरी बनाएँ: छतरी, बाइक, ट्रैक्टर या लोहे की वस्तुओं से दूर रहें।
ऊँची चीजों से बचें: पेड़, टावर या खंभों के पास न खड़े हों।
जल स्रोत से दूरी बनाएँ: नदी, तालाब या भीगे खेत के पास न रहें।
वाहन का सहारा लें: यदि उपलब्ध हो, तो वाहन में बैठकर सुरक्षित रहें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद करें: मोबाइल, हेडफोन, चार्जर आदि का उपयोग न करें।
आपातकालीन मदद: किसी को बिजली लगने पर तुरंत 112/108 पर कॉल करें और प्राथमिक उपचार दें
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

वहीं दूसरी तरफ़ रायगढ़ में बिलासपुर जलाशय का गेट टूटने से पानी NH और पास के खेतों में फैल गया जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुईं. प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर पानी का बहाव रोकने में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने सिंचाई के लिए गेट खोला था. जबकि लंबे समय से गेट की मरम्मत और देखभाल नहीं होने की वजह से उसकी खराब हालत भी इस घटना की एक बड़ी वजह मानी जा रही है.
बता दें कि प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB