दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुआ जवान, पुलिस की गाड़ी के चपेट में आने से कांस्टेबल की मौत, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
A soldier became the victim of a painful road accident, a constable died after being hit by a police vehicle, police registered a case and started investigation
सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में एक कांस्टेबल की सड़क हादसे में जान चली गई. सरकारी पुलिस वाहन की चपेट में आकर एक कांस्टेबल की मौत हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है. यह मामला सारंगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है..
मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ एसपी कार्यायल के वायरलेस विभाग में आरक्षक उमेश कुर्रे की पोस्टिंग थी. आरक्षक कोतवाली थानांतर्गत सारंगढ़ पेट्रोल पंप के पास था. इसी दौरान पुलिस के सरकारी वाहन की चपेट में आरक्षक आ गया.
पुलिस वाहन की चपेट में आने के बाद गंभीर रुप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया. जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



