कांग्रेसी पार्षद ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, लोहे की रॉड से सिर पर किया ताबड़तोड़ वार, थाना पहुंचकर बोला- फ्रेंड को मार दिया हूं, मचा हड़कंप
Congress councilor killed his friend hit him on the head with an iron rod reached the police station and said I have killed my friend created panic
जांजगीर-चांपा : जांजगीर जिले के नवागढ़ में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक कांग्रेस पार्षद ने पुरानी रंजिश के चलते लोहे की रॉड से पीट-पीटकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया. इस मामले में पुलिस आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आनंद कश्यप नवागढ़ नगर पंचायत में वार्ड 1 का पार्षद है. कांग्रेस पार्षद आनंद और मोहनीश केशरवानी उर्फ लक्की का कहरापारा-चांपा रोड के पास एक किराना सामान की दुकान के सामने किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद दोनों ने नवागढ़ थाने में आकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. दोनों ने आपस में मामला सुलझा लिया और फिर शराब ठेके की ओर बढ़ गए.
यहां से शराब ली और एक बार फिर से साथ बैठकर शराब पीने लगे. इसी बीच कश्यप उठा और अचानक कहीं से एक राड लेकर पहुंचा. केशरवानी कुछ समझ पाता उससे पहले ही कश्यप ने सुबह की बात को लेकर केशरवानी पर हमला कर दिया. कश्यप ने केशरवानी के चेहरे और सिर पर काफी देर तक वार किया. जब उसे लगा केशरवानी की मौत हो चुकी है तब उसने पीटना छोड़ा.
मृतक लक्की पर लोहे की रॉड से हमला करने के बाद कांग्रेस पार्षद आनंद नवागढ़ थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इस दौरान थाने में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में नवागढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. जहां उन्हें लक्की लहूलुहान हालत में जमीन पर अधमरी हालत में मिला. जिसके बाद पुलिस लक्की को नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



