बाजार में नशेड़ी पुलिस आरक्षक ने किया हंगामा, शहर के लोगों से बहस करता दिखा, SP ने किया सस्पेंड, पहले भी हो चुकी कार्यवाही
A drunk police constable created a ruckus in the market, was seen arguing with the people of the city, SP suspended him, action has been taken earlier as well
खैरागढ़ : शहर के व्यस्त इतवारी बाजार में आज एक वर्दीधारी पुलिस आरक्षक ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर बवाल काटा. इस दौरान उसने लोगों से भी बदसलूकी की. घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई. अब एसपी लक्ष्य शर्मा ने आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पुलिस आरक्षक सुरेंद्र यादव खैरागढ़ थाने में पदस्थ है. शनिवार को वह इतवारी बाजार में शीतला मंदिर के पास नशे की हालत में पहुंचा और लोगों से बहस करने लगा. दिनदहाड़े एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी का यह बर्ताव देख बाजार में मौजूद लोग हैरान रह गए. वह लड़खड़ाते कदमों से लोगों से बहस करता रहा. जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.
इस दौरान कुछ लोगों ने आरक्षक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठाने लगे कि जब कानून की रखवाली करने वाला ही नशे में बवाल करेगा. तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला थाने पहुंचा. इसके बाद एसपी लक्ष्य शर्मा ने फौरन कार्रवाई करते हुए जवान को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच की जा रही है.
इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा को मिली. तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक को फौरन सस्पेंड कर दिया. इसके साथ ही मामले की जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पुलिस आरक्षक के होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को सस्पेंड कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



