पारिवारिक विवाद ने ली मासूमों की जान, चोट्टी’ कहने पर 13 साल की बहन ने गुस्से में छोटे भाई-बहन को कुएं में धकेल कर उतारा मौत के घाट
A family dispute claimed the lives of innocent children. A 13-year-old sister, enraged by being called "Choti," pushed her younger brother and sister into a well, killing them.
खैरागढ़ : खैरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 13 साल की बच्ची ने अपने ही भाई-बहन को कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक बच्चों का नाम करण वर्मा उम्र 4 साल और राधिका उर्फ वैशाली वर्मा उम्र 1.5 साल बताया जा रहा है. जो किसान गजानंद वर्मा और मनीषा वर्मा के बच्चे हैं. ग्रामीणों को यकीन नहीं हो रहा कि एक मासूम उम्र की बच्ची ऐसा खौफनाक कदम उठा सकती है. यह मामला छुईखदान थाना क्षेत्र के झुरानदी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो परिवारों का प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद था. जिसकी वजह से उनके माता-पिता बच्चों को आपस में खेलने भी नहीं दिया करते थे. 4 साल के मृतक करण वर्मा ने अपनी 13 साल की बहन को किसी बात को लेकर चिढ़ा दिया. इस बात को लेकर वो उससे गुस्सा था.
जिसके बाद वो घर के पास कुएं के पास खेल रहे थे और इसी दौरान 13 साल की मासूम ने अपने भाई को कुएं में धकेल लिया. ये घटना उसकी 1.5 साल की बहन राधिका ने देख ली और वो रोने लगी. जिसके बाद बड़ी बहन ने अपने पास रखे रुमाल से उसका भी मुंह बांधा और उसे कुएं में धकेल दिया.
पुलिस ने 13 साल की मासूम को अपनी कस्टडी में ले लिया। नाबालिग ने कबूल किया कि उसके चचेरे भाई करण ने उसे "चोरनी" कहकर चिढ़ाया था. गुस्से में आकर उसने करण और उसकी बहन राधिका पर कपड़ा बांध दिया और उन्हें बगीचे के कुएँ में धकेल दिया.
घटना के बाद से पूरे गांव में शोक और अविश्वास का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार है जब इतनी कम उम्र की बच्ची ने इतनी भयानक घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. और पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया. आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



