अमित बघेल के सपोर्ट में आदिवासी युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़ ने जारी किया समर्थन पत्र, पुलिस ने घोषित किया भगोड़ा, 5 हजार का रखा इनाम
The Adivasi Yuva Chhatra Sangathan (Adivasi Yuva Chhatra Sangathan) issued a letter of support in support of Amit Baghel. Police declared him a fugitive, and announced a reward of 5,000 rupees.
अमित बघेल के सपोर्ट में आदिवासी युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़ ने जारी किया समर्थन पत्र
धमतरी : आदिवासी युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़ ने दाऊ अमित बघेल के समर्थन में एक समर्थन पत्र जारी किया है. संगठन ने अपने पत्र में कहा है कि अमित बघेल जो छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के संस्थापक हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित करने के विरोध में अपनी बात रखते हुए छत्तीसगढ़ियों की आस्था और अस्मिता का पक्ष लिया है.
पत्र में संगठन ने साफ किया कि अमित बघेल द्वारा दिए गए वक्तव्य का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं. बल्कि छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की रक्षा करना है. संगठन ने कहा कि बघेल जी द्वारा दिया गया वक्तव्य गलत नहीं है. बल्कि आस्था और अस्मिता की तुलना करते हुए उचित प्रतिक्रिया दी गई है. आदिवासी युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़ ने यह भी कहा कि भविष्य में अगर कोई भी व्यक्ति छत्तीसगढ़ या छत्तीसगढ़ के लोगों के बारे में अपशब्द बोलेगा तो संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा और जिम्मेदारी उसी व्यक्ति की होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
पुलिस ने घोषित किया भगोड़ा, 5 हजार का रखा इनाम
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. थाना सिटी कोतवाली में दर्ज एक मामले फरार चल रहे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है. अमित बघेल ने सिंधी और अग्रवाल समाज को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर हुई है.
एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने इसका आदेश जारी किया है. आदेश में बताया गया है कि अपराध क्रमांक 243/2025 के तहत दर्ज मामले में आरोपी अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास किए गए. लेकिन वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है.
आरोपी के लगातार फरार रहने और गिरफ्तारी से बचने की कोशिशों को देखते हुए एसएसपी रायपुर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जो कोई भी व्यक्ति अमित बघेल को गिरफ्तार करवाने या उसकी सही खबर पुलिस को देगा. उसे 5,000 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा.
पुलिस ने यह भी साफ किया है कि आरोपी से संबंधित कोई भी ठोस और उपयोगी खबर फौरन नजदीकी थाना या रायपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है. खबर देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. अमित बघेल के खिलाफ विवादित टिप्पणी से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज है. और उसकी तलाश में पुलिस ने शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी भी की है.
इस पूरे मामले को लेकर रायपुर शहर में विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गए हैं. कई सामाजिक संगठनों और नागरिक समूहों ने अमित बघेल की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए रैली और प्रदर्शन किए हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस को और तेजी दिखानी चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



