महिला आरक्षक ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप, महकमे में शोक और सनसनी का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
A female constable took a horrific step, committing suicide by hanging herself, causing a stir, mourning and sensation in the department, and the police engaged in investigation.
रायपुर : राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के पीछे स्थित पुलिस कॉलोनी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां महिला आरक्षक पूजा कुशवाहा ने अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक और सनसनी का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक देर शाम करीब 8:30 बजे के आसपास महिला आरक्षक पूजा कुशवाहा ने अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.
इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच के मुताबिक यह मामला आत्महत्या का मालूम हो रहा है. हालांकि असल वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. ताकि घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटाए जा सकें.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला आरक्षक पूजा कुशवाहा पुलिस विभाग में पदस्थ थीं और पुलिस कॉलोनी में ही निवास कर रही थीं. घटना के बाद कॉलोनी में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों में भी शोक का माहौल है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि खुदकुशी के पीछे क्या वजह थी. पुलिस उनके पारिवारिक और व्यक्तिगत पहलुओं की भी जांच कर रही है. साथ ही उनके सहकर्मियों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि किसी संभावित कारण का पता लगाया जा सके.
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने पुलिस विभाग के भीतर मानसिक तनाव और कार्य परिस्थितियों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



