जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने किया चाकू से हमला, मोबाइल फोन छीनकर फरार, 3 गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल

Unidentified assailants attacked youths returning from a birthday party with knives, snatched their mobile phones and fled, leaving three seriously injured, creating panic in the area.

जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने किया चाकू से हमला, मोबाइल फोन छीनकर फरार, 3 गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल

दुर्ग/भिलाई : शहर के सेक्टर-6 क्षेत्र में देर रात जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया और वारदात के बाद फरार हो गए. इस हमले में तीन युवक घायल हो गए. जबकि एक युवक का मोबाइल फोन छीनकर आरोपी फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही और आरोपियों की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रुआंबांधा निवासी प्रमोद कुमार बंजारे अपने दोस्तों के साथ 9 अप्रैल की रात कोहका में अपने दोस्त समीर डहरिया का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे. सभी युवक तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे. रात करीब 12:30 बजे जेपी चौक से 2.5 मिलियन चौक के बीच सेक्टर-6 सी मार्केट मछली बाजार के पास यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी के पास खतरनाक तरीके से कट मार दिया.
इस पर जब पीड़ित पक्ष ने टोका-टाकी की तो आरोपियों ने बाइक रोक दी और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया. हमले में प्रमोद बंजारे के पैर और पेट के नीचे चोट आई. जबकि उसके साथी सोमनाथ के हाथ और डिकांत के जांघ में गंभीर चोटें आईं. तीनों को मौके पर ही गंभीर चोटें लगीं. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
वारदात के बाद सभी घायल युवक किसी तरह थाने जाने के लिए निकले. लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा करना जारी रखा. इसी दौरान उन्होंने चलते वाहन से झपट्टा मारकर सोमनाथ के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए. घायलों को सुपेला अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.
इसके बाद परिजनों की सलाह पर 10 अप्रैल को थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पीड़ित की शिकायत पर भिलाई भट्टी पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1), 296, 3(5) और 304(2) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t