महिला को टोनही कहना पड़ा भारी महंगा, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, लिया सख्त एक्शन, आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Calling a woman a witch proved costly; the police took swift action, arresting the accused mother and son and sending them behind bars.

महिला को टोनही कहना पड़ा भारी महंगा, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, लिया सख्त एक्शन, आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में टोनही प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है. एक महिला को टोनही बताकर मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ढनढन गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 5 अप्रैल को तखतपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाले देवेन्द्र बघेल गिर पड़े थे. आवाज सुनकर जब वह अपने घर से बाहर आयी तो आरोपी की मां सुमित्रा बाई बघेल ने उसे गालियां दीं और मारपीट की. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पीड़िता को टोनही कहकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में जुर्म दर्ज किया. इसके बाद जाच में टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4 और 5 भी जोड़ी गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तखतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेन्द्र बघेल और सुमित्रा बाई बघेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
आरोपी
देवेन्द्र बघेल 28 साल
सुमित्रा बाई बघेल 49 साल
दोनों निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t