देवभोग ब्लॉक में ड्रेस के नाम पर वसूली का गंभीर आरोप, 2 हजार की यूनिफॉर्म के लिए 11 हजार की मांग, सिक्योरिटी गार्ड परेशान, कर्मचारियों में नाराजगी
Serious allegations of extortion in the name of uniforms in Devbhog block, 11 thousand rupees demanded for a uniform worth 2 thousand, security guards upset, employees angry
गरियाबंद/देवभोग : देवभोग ब्लॉक में आबकारी विभाग के अंतर्गत कार्यरत सिक्योरिटी गार्डों से ड्रेस के नाम पर ज्यादा राशि वसूले जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जहां सामान्यतः सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस 2 से 3 हजार रुपये में उपलब्ध होती है. वहीं इस बार जिला डीओ का हवाला देकर लगभग 11 हजार रुपये की मांग की जा रही है. जिसे लेकर सिक्योरिटी गार्ड में नाराज़गी देखने को मिल रही है.
बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड एक महीने में करीब 240 घंटे काम करते हैं, जिसका मेहनताना करीब 11 हजार रुपये होता है. ऐसे में पूरे महीने की कमाई ड्रेस के नाम पर एकमुश्त देने के दबाव से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है.
सूत्रों के मुताबिक देवभोग ब्लॉक में आबकारी विभाग के तहत करीब 36 सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत हैं. जिनसे यह रकम मांगी जा रही है. उल्लेखनीय है कि पिछले साल यही ड्रेस करीब 5 हजार रुपये में उपलब्ध कराई गई थी. लेकिन इस बार कीमत में भारी वृद्धि को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
नौकरी जाने के डर से कोई भी सिक्योरिटी गार्ड खुलकर सामने नहीं आ रहा है. आरोप है कि शिकायत करने पर नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही है. जिसके चलते कर्मचारी मजबूरी में ज्यादा कीमत पर ड्रेस लेने को मजबूर हैं.
इस मामले को लेकर कर्मचारी खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं. लेकिन आबकारी विभाग की सचिव आर. संगीता को गोपनीय पत्र के जरिए शिकायत करने की तैयारी की जा रही है. कर्मचारियों को उम्मीद है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा और अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



