शादी के दूसरे दिन युवक की मौत, ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रैक्टर, एक की गई जान और तीन घायल, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, गांव में शोक की लहर

A young man died on the second day of his wedding; a tractor overturned after brake failure, killing one and injuring three. The injured are being treated in hospital, and a wave of mourning grips the village.

शादी के दूसरे दिन युवक की मौत, ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रैक्टर, एक की गई जान और तीन घायल, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, गांव में शोक की लहर

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपोड़ी में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. टेंट सामान से लदे एक ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान देवांगन सिदार के रूप में हुई है. जिसकी शादी महज एक दिन पहले ही हुई थी. 
मिली जानकारी के मुताबिक देवांगन अपनी ही शादी का टेंट सामान छोड़ने पास के गांव जा रहा था. उसके साथ तीन दोस्त भी ट्रैक्टर में सवार थे. इसी दौरान ढलान पर ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया. जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चारों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने देवांगन सिदार की हालत नाजुक देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. वहीं, हादसे में घायल अन्य तीन युवकों का इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां थीं. वहां अब मातम छा गया है. नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी भी अभी फीकी नहीं पड़ी थी कि यह दुखद घटना हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है. पत्थलगांव पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t