एनजीओ कार्यालय के बाहर संदिग्ध तांत्रिक क्रिया, पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च, दहशत में कर्मचारी, शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Suspected tantric ritual outside NGO office, dummy head and lemon and chilli wrapped in red cloth; staff panicked, complaint filed, police investigating

एनजीओ कार्यालय के बाहर संदिग्ध तांत्रिक क्रिया, पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च, दहशत में कर्मचारी, शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा एक समाजसेवी संस्था के कार्यालय के सामने संदिग्ध तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद घबराए कर्मचारियों ने बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराई है. यह मामला कुन्दरूपारा वार्ड स्थित मधुबन कॉलोनी का है.
मिली जानकारी के मुतब इक छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कुन्दरुपारा स्थित मधुबन कॉलोनी में एक समाजसेवी संस्था के कार्यालय के बाहर संदिग्ध तांत्रिक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया. कर्मचारियों के मुताबिक ऑफिस के सामने नींबू-मिर्च, लाल कपड़ा, मटका और प्लास्टिक पुतले का सिर रखा मिला. जिसे देखकर वे घबरा गए और फौरन थाने में शिकायत दर्ज कराई.
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि पुलिस ने इसे असामाजिक तत्वों की हरकत बताते हुए अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t