पोते को झपकी आने से रेलिंग से टकराई स्कूटी, गरियाबंद जा रही नानी की मौत, पोता घायल, समय पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, राहत व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

The grandson dozed off and his scooter collided with a railing. The grandmother, who was traveling to Gariaband, died, and the grandson was injured. The 108 ambulance failed to arrive on time, raising questions about the relief system.

पोते को झपकी आने से रेलिंग से टकराई स्कूटी, गरियाबंद जा रही नानी की मौत, पोता घायल, समय पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, राहत व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

दुर्ग/उतई : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडपेंडरी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद राहत व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं. क्योंकि मौके पर 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी. यह हादसा उतई थाना क्षेत्र के गोडपेंडरी के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक  युवक अपनी नानी के साथ दुर्ग से गरियाबंद जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल युवक ने बताया कि उसे अचानक झपकी आ गई थी. जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया और यह हादसा हो गया. हादसे में मृत महिला उसकी नानी बताई जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद के लिए प्रयास शुरू किया और एंबुलेंस को खबर दी गई. आरोप है कि 108 एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची. जिससे घायलों को अस्पताल ले जाने में देरी हुई.
काफी देर इंतजार के बाद 112 वाहन की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में भर्ती युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. उसके पैर में गंभीर चोट आई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. लोगों ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में इस तरह की देरी गंभीर चिंता का विषय है. समय पर एंबुलेंस पहुंचती तो राहत कार्य और जल्दी हो सकता था.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं हादसे की वजह की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होना सामने आया है. हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में समय पर मदद मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t