नानी घर से लौटी प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर ने फांसी लगाकर दी जान, भोजन करने पहुंचे पिता ने पंखे से लटका देखा, परिवार में छाया मातम
A female teacher at a private school hanged herself after returning from her grandmother's house. Her father, who had come to eat lunch, found her hanging from a ceiling fan, leaving the family in mourning.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अर्जुन्दा निवासी जागृति केसरी उम्र 25 साल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवती की खुदकुशी की खबर से परिवार में मातम छाया हुआ है. स्थानीय लोग जागृति के अचानक खुदकुशी करने से हैरान हैं और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक जागृति, बस स्टैंड अर्जुन्दा में पान ठेला संचालित करने वाले बसंत केसरी उर्फ पप्पू केसरी की बेटी जागृति केसरी उम्र 25 साल ने शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जब पिता घर लौटे और उन्होंने बेटी को पंखे से लटका हुआ पाया. सदमे में उन्होंने फौरन घर के पास चल रहे भागवत कार्यक्रम में मौजूद लोगों को इसकी खबर दी. करीब 3.30 बजे पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को नीचे उतारा और अर्जुन्दा पुलिस ने उसे गुंडरदेही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शाम को जागृति का अंतिम संस्कार अर्जुन्दा के मुक्तिधाम में किया गया.
पुलिस ने बताया कि मृतका पिछले 8 साल से राजनांदगांव में अपने नाना-नानी के घर रह रही थी. उन्होंने B.Ed की पढ़ाई पूरी की थी और एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के तौर पर कार्यरत थीं. विवाह योग्य होने और लगातार रिश्तों के प्रस्ताव आने के बाद माता-पिता ने बेटी को कुछ समय पहले ही अर्जुन्दा वापस बुला लिया था. घटना के समय आसपास के लोग भी हैरान थे. क्योंकि जागृति नियमित रुप से पास के भागवत कार्यक्रम में भाग लेती थीं. गुरुवार को ही वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ उत्साह के साथ नृत्य करती नजर आई थीं. लेकिन शुक्रवार को अचानक इस तरह का कदम उठाने से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई.
अर्जुन्दा पुलिस ने कहा कि खुदकुशी की वजह का पता बयान और जांच के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती ने यह कदम क्यों उठाया. इस दुखद घटना ने न सिर्फ परिवार को हिला दिया है. बल्कि आसपास के समाज और गांव में भी भारी सदमा पैदा किया है. स्थानीय लोग जागृति के अचानक खुदकुशी करने से हैरान हैं और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



