मां के निधन के बाद टूट गया बेटा, दशगात्र के दिन बेटे ने किया सुसाइड, रेलवे पटरी किनारे पोल पर लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद, पसरा मातम

A son was devastated after his mother's death. He committed suicide on Dashahara, hanging himself from a pole near the railway tracks. A suicide note was recovered, causing widespread mourning.

मां के निधन के बाद टूट गया बेटा, दशगात्र के दिन बेटे ने किया सुसाइड, रेलवे पटरी किनारे पोल पर लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद, पसरा मातम

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग से शनिवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई. बालोद निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा ने अपनी मां को खोने के दर्द में जान देने जैसा कठोर फैसला लिया. युवक ने रेलवे पटरी के किनारे बने एक यूनिपोल पर फांसी लगा ली.
आस-पास से गुजर रहे लोगों ने युवक के शव को देखकर पुलिस में खबर दी. घटना के बाद न सिर्फ परिजन बल्कि स्थानीय लोग भी गहरे सदमे में हैं. पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच कर रही है.
परिजनों के मुताबिक चंद्रभान अपनी मां से बहुत ज्यादा लगाव रखता था. कुछ दिन पहले ही उसकी मां का निधन हो गया था. और जिस दिन युवक ने खुदकुशी की उसी दिन उनका दशगात्र संस्कार होना था. यह दुख चंद्रभान सहन नहीं कर सका.
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने अपने टूटने, भावनात्मक स्थिति और मां के बिना खालीपन को शब्दों में व्यक्त किया है. नोट पढ़ते ही परिवार के सदस्य बिलख पड़े.
परिजनों ने बताया कि चंद्रभान सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह दशगात्र की तैयारी में मदद करेगा। परिवार को लगा कि वह संभलने की कोशिश कर रहा है. लेकिन वह सीधे दुर्ग (Durg) पहुंच गया. ट्रेक के आसपास लोगों ने उसे देखा तो इसकी खबर पुलिस को दी. शव बरामद होने के बाद परिजनों को खबर दी गई और वे मौके पर पहुंचे. रोते-बिखलते परिवारजन ने बताया कि वह भीतर ही भीतर टूट चुका था.
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या युवक अवसादग्रस्त था या उसे किसी तरह की मानसिक सहायता मिल सकती थी.
अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक दबाव, अवसाद या भावनात्मक संकट से गुजर रहा है तो फौरन मदद लें. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन KIRAN: 1800-599-0019 बात करें। मदद मांगें. जीवन हमेशा दूसरा रास्ता देता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t