तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को चपेट में लिया, चाचा-भतीजे की मौके पर दर्दनाक मौत, पुल से गिरा वाहन, सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त
A high speed trailer hit the bike riders, uncle and nephew died on the spot, vehicle fell from the bridge, front part damaged
दुर्ग/भिलाई : शनिवार की दोपहर जीई रोड पर उस वक्त दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया जब रायपुर से लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को ट्रेलर ने कुचल दिया. हादसा इतना भयानक था कि चाचा की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि भतीजे ने इलाज के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. यह मामला मामला चरोदा के ज्योति विद्यालय के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के जीई रोड बाइक सवार युवक जैसे ही पहुंचे मिडिल कट के पास से गुजर रही ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना खतरनाक था कि 1 युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकी दूसरे की मौत अस्पताल में हुई.
हादसे की जानकारी मिलते ही पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज अपनी टीम के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने 1 घायल युवक को अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा ट्रक जिसमें सरिया लोड था. बेकाबू होकर बाइक सवारों से जा टकराया. बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. जिनमें से मोनिस उम्र 18 साल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुहान कुरैशी उम्र 14 साल को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी भी मौत हो गई.
दोनों युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना शहपुर के ग्राम अदमपुर के निवासी थे और वर्तमान में सेक्टर 6, जामा मस्जिद क्षेत्र में रहकर कपड़ों की फेरी लगाते थे. घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. जिसे पकड़ने के प्रयास जारी है. पुलिस ने ट्रेलर को जप्त कर लिया है.
इलाके में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है. लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
पुल से गिरा ट्रेलर वाहन, सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त
कोरबा : उरगा चौक से आगे कुदुरमाल स्थित हसदेव नदी के पुल पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होने के बाद नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में ट्रेलर CG12 BM 9086 का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. यह घटना बीती रात की बताई गई. जिसमें पुल के गड्ढे पर चालक ट्रेलर से नियंत्रण खो बैठा और रेलिंग को तोड़ते हुए वाहन सीधे हसदेव नदी में नीचे जा गिरा. हादसे में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
एक और हादसे में युवक की मौत
राजनांदगांव जिले में धौंराभांठा बंगुरसिया के पास शाकंभरी पावर प्लांट में काम करने वाले रेगड़ा निवासी योगेश राठिया की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. 25 साल का योगेश बाइक से जा रहा था. रायगढ़ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार टेलर नम्बर CG04 PC 5907 के ड्राइवर ने बटरफ्लाई मोड़ के पास उसकी बाइक को टक्कर मार दी. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने पालीघाट पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया.
कई घंटे तक सड़क बंद रही. इसी दौरान तमनार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए. जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की. ट्रांसपोर्टर से मुआवजे की मांग रखी. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने तक वे साथ रहेंगे. करीब तीन घंटे तक चक्काजाम चला. उन्होंने प्रशासन को ग्रामीणों की पीड़ा समझाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



