लड़के वाले देखने आए, लड़की ने की खुदकुशी, धमतरी में 24 घंटे में 3 सुसाइड केस, पत्नी को दूसरे के साथ देखा तो दी जान, शिक्षक ने की आत्महत्या

The boy's family came to see the girl, the girl committed suicide, 3 suicide cases in 24 hours in Dhamtari, a teacher committed suicide after seeing his wife with someone else

लड़के वाले देखने आए, लड़की ने की खुदकुशी, धमतरी में 24 घंटे में 3 सुसाइड केस, पत्नी को दूसरे के साथ देखा तो दी जान, शिक्षक ने की आत्महत्या

धमतरी : धमतरी जिले के ग्राम कोलियारी में शादी की तैयारी के बीच युवती ने खुदकुशी कर ली. कोलियारी निवासी कलिका निषाद उम्र 23 साल को 2 दिन पहले ही लड़के वाले देखने आए थे और शादी के लिए हां बोलकर चले गए थे. मामला भखारा थाना क्षेत्र का है. जिले में 24 घंटे के अंदर तीन सुसाइड के मामले सामने आए है. तीनों ने ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
रविवार को लड़की के परिजन को लड़के का घर देखने जाना था. इसी दिन सुबह कलिका ने दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर सुसाइड किया. वहीं दूसरे केस में युवक ने खुदकुशी की है. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे लड़के के साथ कही चली गई. तीसरी घटना में एक टीचर ने सुसाइड की है जो नशे का आदी था.
पहला मामला- युवती ने किया सुसाइड
भखारा थाना प्रभारी उमाकांत तिवारी के मुताबिक कलिका निषाद उम्र 23 साल की लाश कमरे में लटकी मिली है. खुदकुशी की खबर मिलने के बाद शव पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए कुरुद भेज दिया गया है. लड़की की शादी की बात चल रही थी. फिलहाल जांच के बाद कारणों का पता चलेगा.
दूसरा मामला- पत्नी दूसरे के साथ गई, पति ने दी जान
दूसरा मामला भी भखारा थाना इलाके का है. झमेश्वर साहू उम्र 30 साल ग्राम खरतूली के रहने वाले थे. उनकी शादी दो साल पहले हुई थी. शनिवार को उनकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई. पति को जब पता चला कि वह पचपेड़ी गांव में है. तो वह वहां पहुंचा.
इसके बाद उसी गांव में पचपेड़ी तालाब किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे पर उसका शव लटका मिला. हालांकि उस गांव पहुंचकर झमेश्वर ने पत्नी से बात की या नहीं इसका अभी पता नहीं चल पाया है. पचपेड़ी गांव में झमेश्वर का शव पेड़ पर लटका मिला. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया.
तीसरा मामला – नशेड़ी टीचर फंदे पर लटका
तीसरा मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है. टीकम चंद साहू उम्र 44 साल पेशे से टीचर था. वह ड्रीम सिटी में रहता था. 30 मई को अपनी पत्नी को अस्पताल जाने की बात कहकर दोपहर को घर से निकला. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने कन्हारपूरी रोड स्थित नहरपार के नीचे पेड़ से उसे लटका हुआ देखा.
बताया जा रहा है कि टीकम चंद साहू एक शासकीय स्कूल पढ़ाता था जो नशे का आदी था. 30 मई को अपने पिता से शराब सेवन बंद करने की बात कही थी. बहरहाल कुरुद पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
तीनों घटनाओं पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने शवों को उतारकर अस्पताल की मॉर्चुरी में भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. इन घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB