डेढ़ घंटे में चाकूबाजी की 2 वारदात, पूर्व जनपद सदस्य के पति की हत्या और युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Two stabbing incidents within an hour and a half: husband of a former *Janpad* member murdered and a young man critically injured in a life-threatening attack; two accused, including a minor, arrested.

डेढ़ घंटे में चाकूबाजी की 2 वारदात, पूर्व जनपद सदस्य के पति की हत्या और युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में सोमवार शाम नशे के दौरान चाकूबाजी की दो वारदातों ने सनसनी फैला दी. करीब डेढ़ घंटे के भीतर हुई इन घटनाओं में पूर्व जनपद सदस्य गीता साहू के पति बाबला साहू ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जबकि दूसरे युवक पर जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल युवक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. दोनों मामलों में पुलिस ने मनीष केवट और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.
पहली वारदात
सोमवार शाम करीब 5 बजे देवरीखुर्द के मुराभाटा इलाके में हुई. पुलिस को खबर मिली कि पूर्व जनपद सदस्य गीता साहू के पति बाबला साहू ऑटो ड्राइवर पर चाकू से हमला किया गया है. मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि ऑटो ड्राइवर की मौत हो चुकी थी. वारदात के वक्त वहां तीन लोग शराब पी रहे थे. जिनमें मृतक भी शामिल था. मृतक का रिश्ते में भांजा भी मौके पर मौजूद था. जिसने पुलिस को आरोपी के भागने की दिशा और वारदात से जुड़ी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू की.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऑटो चलाने को लेकर मृतक और आरोपी के बीच विवाद हुआ था. जो गाली-गलौज तक पहुंच गया. इसी दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वारदात के समय नशे में था.
दुसरी वारदात
पहली वारदात के करीब डेढ़ घंटे बाद देवरीखुर्द के बूटा पारा इलाके से दूसरी चाकूबाजी की खबर सामने आई. तोरवा क्षेत्र के बूटापारा में रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कन्हैया लाल उम्र 65 साल पर दो लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि एक आरोपी बाइक चला रहा था. जबकि दूसरे ने देवरीखुर्द के एनीकट के पास युवक पर चाकू से हमला किया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनमें मनीष केवट और एक नाबालिग शामिल है. एक ही थाना क्षेत्र में कुछ ही समय के अंतराल पर हुई हत्या और हत्या के प्रयास की इन दोनों वारदातों को लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. और घटनाओं के अन्य पहलुओं की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?