रायपुर के भाठागांव में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मकान के अंदर चल रहा था देह व्यापार, 4 महिलाएं गिरफ्तार, महिला दलाल कंडोम और कैश के साथ अरेस्ट
Sex racket busted in Raipur's Bhatgaon, prostitution was going on inside the house, 4 women arrested, female broker arrested with condoms and cash
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मुखबिर की खबर पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने किराए के मकान में छापा मारकर आरोपिया महिला रुषा खरे को गिरफ्तार किया. जो गरीब और मजबूर लड़कियों को काम का झांसा देकर देह व्यापार में धकेल रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबिर की खबर पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के इटालिया हाउस में छापा मारा. इस छापेमारी में मुख्य आरोपिया रुषा खरे उम्र 38 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, पेंड्रावन, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया गया. मौके से तीन अन्य महिलाएं भी मिलीं. जिनकी पहचान धनेश्वरी मरकाम ग्राम महुआ टिकरा जमगला सरगुजा, बिंदिया सिधार बेलाडुला जैजैपुर जांजगीर चांपा और सीताबाई बरेठ पति राजू बरेठ उम्र 37 साल निवासी रायगढ़ तिरोड़ीमल नगर के रुप में हुई.
पूछताछ में इन महिलाओं ने बताया कि उन्हें काम और अच्छी कमाई का झांसा देकर रायपुर बुलाया गया और बाद में जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया.
पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से ₹1500 नकद और 14 कंडोम (कई उपयोग किए गए और नए) बरामद किए. मामले में पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (Immoral Traffic Prevention Act 1956) की धारा 4, 5 और 7 के तहत जुर्म दर्ज किया. रुषा खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
इस कार्रवाई का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, एएसपी लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन ने किया. ऑपरेशन में निरीक्षक योगेश कश्यप, उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी और महिला प्रधान आरक्षक योगिता मिश्रा समेत कुल 11 पुलिसकर्मी शामिल थे.
इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन, निरीक्षक योगेश कश्यप, उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, महिला प्रधान रक्षक योगिता मिश्रा, महिला आरक्षक कावेरी चक्रवर्ती, आरक्षक नरेश क्षत्रिय, भुनेश्वर ठाकुर, अनिल चंद्राकर, सुनील शुक्ला, जितेंद्र साहू और कमलेश मांडवी की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



