रायपुर में बिजली बिल को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद, बड़े भाई पुरषोत्तम तिवारी ने हथौड़ा मारकर हत्या की कोशिश, हालत नाजुक

Dispute between two brothers over electricity bill in Raipur, elder brother Purushottam Tiwari tried to kill by hitting with a hammer, condition critical

रायपुर में बिजली बिल को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद, बड़े भाई पुरषोत्तम तिवारी ने हथौड़ा मारकर हत्या की कोशिश, हालत नाजुक

रायपुर : शहर के गुढ़ियारी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां बिजली बिल को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रुप ले लिया. इस झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई पर हथौड़े से हमला कर दिया. जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. यह मामला अशोक नगर स्थित दुर्गा चौक का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा तिवारी दुर्गा चौक अशोक नगर में रात को सोया हुआ था. इस दौरान करीब 1.30 से 2 बजे के उसका बड़ा भाई पुरषोत्तम तिवारी उम्र 35 साल के द्वारा हथौड़ी से उसके ऊपर वार कर दिया. कुछ पटकने की आवाज सुनकर बगल रुम में सोई उसकी बहन रुक्मणि तिवारी उम्र 40 साल जब लाइट जलाकर देखी तो पुरषोत्तम तिवारी हथौड़ा से अपने भाई दुर्गा दास को मार रहा था.
चिल्लाने पर आरोपी द्वारा अपने बहन को भी मारने के लिए दौड़ाने लगा तो वो भी दौड़कर अपनी जान बचाई. पूछताछ पर उसने बताय़७आ कि दो दिन पहले बिजली बिल 2100/ आने पर बिल को पटाने के नाम पर आपस मे वाद-विवाद और लड़ाई झगडा किये थे.
इस मामले की खबर देने के लिए भारत माता चौक आयी और गस्त में लगे पुलिस पार्टी को बताने पर उनके घर जाने पर आरोपी द्वारा घर के मुख्य चेनल गेट को ताला से बंद कर दिया था. जिसे तोड़कर घायल दुर्गा को उसे इलाज के लिए डायल 112 से मेकाहारा हॉस्पिटल ले जाया गया. घायल की हालत क्रिटिकल है. वहां से आहत को Dks हॉस्पिटल के लिए रेफर करने पर वहां वेंटिलेटर पर है.
बहन की तरफ से थाना गुढ़ियारी में देहाती नलसी पर से अपराध क्रमांक 284/25 धारा 109 Bns कायम का अग्रिम कारवाही की जा रही है. आरोपी को पकड़कर गहन रुप से पूछताछ कर अलग से वैधानिक कारवाही की जा रही है.
नाम आरोपी
पुरषोत्तम तिवारी पिता गौरीशंकर तिवारी उम्र 35 साल निवासी दुर्गा चौक अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB