ग्रामीण को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, JCB से निकाला केबिन में फंसे ड्राइवर का शव, जांच में जुटी पुलिस
A fleeing trailer collided with a villager, killing one person. A JCB pulled out the body of the driver trapped in the cabin. Police are investigating.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में गुरुवार रात दो ट्रेलरों के बीच भीषण टक्कर हो गई. जिसमें एक ट्रेलर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में ड्राइवर ट्रेलर की केबिन में बुरी तरह फंस गया था. जिसे कड़ी मशक्कत के बाद JCB की मदद से बाहर निकाला गया. घटना खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर के पास की है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब 9:30 बजे चौढ़ा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
इस हादसे में ट्रेलर चालक मोदेश मिस्त्री उम्र 31 साल निवासी औरंगाबाद, बिहार ट्रेलर की केबिन में बुरी तरह फंस गया. गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. खबर मिलने पर डायल 112 और खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची.
ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए गए. लेकिन केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण JCB की मदद से शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल, खरसिया भेज दिया.
बताया जा रहा है कि ड्राइवर (मृतक) ने इस हादसे से कुछ समय पहले ग्राम देहजरी रोड पर एक पैदल ग्रामीण को टक्कर मार दी थी और वहां से भागते हुए इस हादसे का शिकार हो गया. फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



