बीएड की परीक्षा के लिए बाइक से जा रही छात्रा को रॉन्ग साइड स्कूली बस ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, वाहन चालक गिरफ्तार

A girl student going on a bike for B.Ed exam was hit by a wrong side school bus, died on the spot, driver arrested

बीएड की परीक्षा के लिए बाइक से जा रही छात्रा को रॉन्ग साइड स्कूली बस ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, वाहन चालक गिरफ्तार

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के बाहर आरके नगर चौराहे में मंगलवार सुबह एक स्कूली बस के चपेटे में आने से 28 साल की एक युवती की मौत हो गई. बस के नीचे आने से जख्मी युवती ने इलाज के ले जाने के दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्कूली वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बोरतलाव क्षेत्र के बुढ़ानछापर की रहने वाली त्रिलोका यादव उम्र 28 साल अपनी बहन के बेटे लोकनाथ यादव के साथ रॉयल किड्स स्कूल में आयोजित बीएड की परीक्षा में शामिल होने के लिए शहर आ रही थी. इस बीच पीटीएस-रामकृष्ण चौक में स्थित ट्रैफिक सिग्नल पाईंट में वह रुकी हुई थी. जैसे ही हरी बत्ती का सिग्नल हुआ. उसी दौरान गलत दिशा से आ रही स्कूल की बस नम्बर CG 08 M 0321 ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवती मुंह के बल गिर गई. जिससे ज्यादा खून बहने की वजह से उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
हादसे में मृतिका के भतीजे को हल्की चोट पहुंची है. पुलिस ने स्कूल वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मोटर एक्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB