राजधानी में दिल दहला देने वाला हादसा, रौंदते हुए आगे बढ़ा ट्रक, तेलीबांधा में युवती की दर्दनाक मौत Live Video आया सामने, ड्राइवर फरार

A heart wrenching accident in the capital, a truck ran over people, a girl died a painful death in Telibandha, live video surfaced, driver absconded

राजधानी में दिल दहला देने वाला हादसा, रौंदते हुए आगे बढ़ा ट्रक, तेलीबांधा में युवती की दर्दनाक मौत Live Video आया सामने, ड्राइवर फरार

रायपुर : तेलीबांधा चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. 27 साल की युवती को तेलीबांधा चौक पर एक ट्रक ने कुचल दिया है. युवती की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि युवती के सिर और छाती की हड्डियां चूर-चूर हो गई हैं. एक्सीडेंट का CCTV फुटेज भी सामने आया है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे युवती एल.तान्या रेड्डी मैग्नेटो मॉल की तरफ से शहर के भीतर मरीन ड्राइव की तरफ आ रही थी. तभी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ गई.  युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
खबर मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश जारी है. घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक रेड सिग्नल होने की वजह से ट्रक खड़ा हुआ था. जो मैग्नेटो मॉल की तरफ से टाटीबंध की तरफ जा रहा था. सिग्नल ग्रीन होते ही ट्रक आगे बढ़ा. इस दौरान स्कूटी को ट्रक ड्राइवर ने लेफ्ट तरफ के चक्के से अपनी चपेट में ले लिया.
बताया जा रहा है कि युवती की स्कूटी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आई. जिसे ट्रक ड्राइवर ने देख नहीं सका और गाड़ी आगे बढ़ा दी. एक्सीडेंट होते ही स्कूटी ट्रक के सामने के हिस्से में फंस गई. जिससे तान्या ट्रक के पिछले चक्के में दब गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB