तेज रफ्तार बस और डंपर की जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों की चपेट में आकर कार सवार रायपुर महिला डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत

A high speed bus and a dumper collided violently, a woman doctor travelling in a car in Raipur died in a road accident after being hit by both the vehicles

तेज रफ्तार बस और डंपर की जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों की चपेट में आकर कार सवार रायपुर महिला डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत

रायपुर : रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में डॉ. बरखा ठाकुर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि छह अन्य घायल हो गए. यह हादसा तड़के करीब चार बजे केंद्री गांव के पास हुआ. जहां जगदलपुर से रायपुर आ रही रायल ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस पीछे से डंपर में जा भिड़ी.
बस सवार जगदलपुर के बलराम पटेल व कोंडागांव के अजहर अली की मौत हो गई. वहीं, दोनों वाहनों की चपेट में आकर कार सवार महासमुंद निवासी 31 वर्षीय बरखा ठाकुर की भी जान चली गई. महासमुंद के गुरुडीह निवासी डॉ बरखा ने रायपुर मेडिकल कालेज से एमडी पीएसएम की पढ़ाई की थी.
उन्हें बांड पोस्टिंग मिलना बाकी था. वे अपने पति डॉ बिजेंद्र ध्रुव के साथ जगदलपुर में रहती थीं. वहां से कॉलेज के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आ रही थी. वे खुद कार चला रही थी. उनके साथ उनके स्वजन भी थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB