छत्तीसगढ़ में गौमांस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे, मवेशी के अवशेष, खाल, सिर, पूंछ व पैर जब्त
4 accused arrested with beef in Chhattisgarh and sent behind bars, remains of cattle, skin, head, tail and legs confiscated
जगदलपुर : लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के सिरिसगुड़ा पंचायत के कांडकीपारा में बीते दिनों गौमांस समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है. मिली जानकारी के मुताबिक सिरिसगुड़ा में गौहत्या की योजना बनाई जा रही है.
इस पर लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी. इस पर बड़ांजी पुलिस ने मौके पर दबिश देकर चार आरोपियों बुधराम मंडावी, सुखराम कश्यप, चंद्रशेखर मंडावी और मानसिंह मंडावी को दबोच लिया.
आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक की बोरियों में गौमांस के अवशेष, खाल, सिर, पूंछ व पैर जब्त किए गए. इसके बाद इन्हें पशु चिकित्सा विभाग से परीक्षण करवाने भेजा गया है. सभी अवशेषों का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गौमांस खाने और बेचने उन्होंने लोहंडीगुड़ा से बैल खरीदा था. इसके बाद इसे 30 भागों में बांटा जाना था.
आरोपियों द्वारा गौ हत्या स्वीकार करते हुए बताया गया कि गौ माँस खाने और बेचने के मकसद से पशु बाजार लोहंडीगुड़ा से गौ वंश खरीदा था. जहां गौ हत्या कर उसके मांस को पहले करीब 30 भागों में बाटा जाना था. फिर बचे हुए गौ मांस को बाजारों में सुवर मांस बेचने वालो को दिया जाना था. पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



