छत्तीसगढ़ में बड़े भाई की हत्या, बाइक नहीं देने पर किया कत्ल, बंदूक के बट से मारकर उतारा मौत के घाट, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Elder brother murdered in Chhattisgarh for refusing to give him a bike, beaten to death with the butt of a gun, accused arrested on mother's complaint

छत्तीसगढ़ में बड़े भाई की हत्या, बाइक नहीं देने पर किया कत्ल, बंदूक के बट से मारकर उतारा मौत के घाट, मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आपसी विवाद ने खूनी रुप ले लिया. बाइक को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी. यह दर्दनाक घटना 20 अक्टूबर की रात को घटी. जब गुस्से में आकर छोटे भाई ने बंदूक के बट से बड़े भाई के सिर पर हमला कर दिया. घायल भाई को अस्पताल नहीं ले जाया गया. जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी मंगऊ कावड़े 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे नारायणपुर से अपने घर लौटा था. उसी दौरान उसका बड़ा भाई मंगतु राम कावड़े घर पहुंचा और बाइक देने की बात को लेकर विवाद करने लगा. दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला हिंसक हो गया.
विवाद के दौरान मंगतु राम ने अपने पास रखी भरमार बंदूक से छोटे भाई मंगऊ कावड़े पर गोली चला दी. गोली मंगऊ के दाहिने पैर में लगी. जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद गुस्से में मंगऊ ने अपने बड़े भाई पर पलटवार किया. उसने मंगतु राम से बंदूक छीन ली. उसे जमीन पर पटककर तोड़ दिया और फिर उसी बंदूक के बट से बड़े भाई के सिर पर दो वार कर दिया.
घातक वार से मंगतु राम गंभीर रुप से घायल होकर आंगन में ही पड़ा रहा. आरोपी छोटे भाई ने न तो उसे अस्पताल ले गया. न ही किसी परिवारजन को इसकी जानकारी दी. देर रात तक बिना इलाज के पड़े रहने से मंगतु राम की मौत हो गई. अगले दिन जब मृतक की मां को घटना की जानकारी मिली. तो उसने आमाबेड़ा थाना पुलिस को खबर किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और आरोपी मंगऊ कावड़े को गिरफ्तार कर लिया.
आमाबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. घटना में इस्तेमाल भरमार बंदूक और टूटा हुआ बट जब्त कर लिया गया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी संपत्ति और पैसे को लेकर विवाद होता रहता था..लेकिन इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि जानलेवा रुप ले लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t