मासूम की करंट लगने से मौत, छत से गुजरे हाईटेंशन तार ने ली 8 वर्षीय बच्ची की जान, लोगों में फूटा आक्रोश, इलाके में मातम और डर का माहौल
An innocent child died of electrocution; a high-tension wire passing through the roof claimed the life of an 8-year-old girl, sparking outrage and fear in the area.
नवापारा : रायपुर जिला में अभनपुर क्षेत्र के नवापारा नगर स्थित दम्मानी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. 8 साल की मासूम अरहमा खान पिता अब्दुल खान अपने घर की छत पर खेल रही थी. इसी दौरान हल्की बारिश शुरु हुई और अचानक छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवी हाईटेंशन तार से करंट फैल गया. तार के संपर्क में आने से बच्ची को तेज झटका लगा और वह छत से नीचे गिर गई. बच्ची का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा
परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक अरहमा गंभीर रुप से झुलस चुकी थी. उसे फौरन शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
चिकित्सकों ने बताया कि बिजली के तेज झटके से बच्ची के शरीर पर गहरे जलन के निशान थे और उसके मुंह से धुआं निकल रहा था. जो उच्च वोल्टेज करंट का संकेत है. यह देखकर रिश्तेदार और डॉक्टर दोनों ही भावुक हो गए.
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि घरों के ऊपर से गुजर रहे इन हाईटेंशन तारों की शिकायत कई बार बिजली विभाग को दी गई. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने सवाल उठाया कि क्या आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं है? क्या प्रशासन को सिर्फ चुनाव के समय ही जनता की याद आती है?
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने घटना की जांच कर रही है. वहीं अब्दुल खान के परिवार में मातम का माहौल है. मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से फौरन कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. इस दर्दनाक हादसे के बाद दम्मानी कॉलोनी और आसपास के इलाके में मातम और डर का माहौल है.
लोगों ने मांग किया कि पूरे क्षेत्र में जहां-जहां घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है. वहां फौरन सुरक्षा उपाय किए जाएं और बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसरों पर एफआईआर दर्ज की जाए. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि विभागीय लापरवाही से हुई हत्या है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



