रिटायर होने से दो महिना पहले DIG सुरेश कुमार ठाकुर की बंद कमरे में मिली संदिग्ध लाश, पुलिस विभाग में शोक की लहर
Two months before his retirement, the body of DIG Suresh Kumar Thakur was found in a suspiciously closed room, sending shockwaves through the police department.
रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और एसडीआरएफ एवं फायर सर्विसेज के डीआईजी सुरेश कुमार ठाकुर का आकस्मिक निधन हो गया. रायपुर में अपने सरकारी आवास में सोते समय उन्हें हार्ट अटैक आया. जिसके चलते उनकी मौत हो गई. यह दुखद घटना गुरुवार सुबह सामने आई जब वह अपने बिस्तर पर मृत हालत में पाए गए. पूरे पुलिस विभाग और प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है.
मिली जानकारी के मुताबिक डीआईजी सुरेश कुमार ठाकुर (गांवरे) की दो महीने पहले ही रायपुर में पदस्थापना हुई थी. इससे पहले वे बिलासपुर जिले में पदस्थ थे. रायपुर आने के बाद वह अपने सरकारी आवास में अकेले रह रहे थे. जबकि उनकी पत्नी माधुरी सोम कोरबा जिले में डिप्टी कलेक्टर हैं. वहीं पर रह रही थीं.
बुधवार की रात सुरेश कुमार ठाकुर ने घर में खाना खाकर सामान्य रूप से सोने गए थे. अगले दिन सुबह जब वे देर तक नहीं उठे तो चौकीदार ने दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर चौकीदार ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि अधिकारी बिस्तर पर अचेत पड़े हुए हैं. पुलिस और अन्य अधिकारियों को खबर दी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक अधिकारी सुरेश कुमार ठाकुर का तीन माह पहले ही उनका तबादला बिलासपुर से रायपुर किया गया था. वे 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही अचानक आई इस दुखद घटना ने उनके परिवार और पूरे पुलिस बल को गहरा सदमा दिया है.
डीआईजी सुरेश कुमार ठाकुर का पैतृक निवास बालोद जिले के बालोद ब्लॉक का ग्राम तरौद है. निधन की खबर मिलते ही उनके शव को वहां ले जाया गया. जहां गांव के गांवर बगीचा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार से पहले गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर उन्हें सलामी दी गई. मौके पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। हर किसी की आंखें नम थीं.
सुरेश कुमार ठाकुर का परिवार भी सेवा भावना और प्रशासनिक पदों से जुड़ा हुआ है। उनके बेटे पंकज ठाकुर पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर पदस्थ हैं और वर्तमान में कोरबा जिले में सेवा दे रहे हैं. उनकी पत्नी माधुरी सोम कोरबा में डिप्टी कलेक्टर हैं. वहीं उनकी बेटी प्रतिभा रानी ठाकुर डॉक्टर हैं और रायपुर में कार्यरत हैं.
डीआईजी सुरेश कुमार ठाकुर के निधन की खबर से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई. राज्य पुलिस मुख्यालय रायपुर से लेकर फायर सर्विसेज एवं एसडीआरएफ के सभी अधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें एक कुशल प्रशासक, अनुशासित अधिकारी और संवेदनशील इंसान बताया। उन्होंने कहा कि डीआईजी ठाकुर ने अपनी सेवा के दौरान कई आपदा प्रबंधन अभियानों और फायर सर्विसेज के आधुनिकीकरण कार्यों में अहम भूमिका निभाई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



