ब्लू वाटर में नहाने गए 10वीं के दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, SDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, इलाके में मच गया हड़कंप
Two minor 10th-grade students drowned while swimming in the Blue Water; the SDRF team is conducting a rescue operation, causing panic in the area.
रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मना थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध ब्लू वाटर साइट में शुक्रवार दोपहर नहाने गए दो स्कूली छात्र पानी में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया है. डूबने वाले छात्रों की पहचान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया के रुप में हुई है. दोनों कक्षा 10वीं के छात्र बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ये दोनों अपने 7 से 8 दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने आए थे. नहाने के दौरान दोनों छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए.
पानी गहरा होने के बावजूद छात्र मस्ती में आगे बढ़ गए थे. देखते ही देखते दोनों लड़के पानी के भीतर चले गए और वापस नहीं निकल पाए. उनके दोस्तों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद मना थाना पुलिस और SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है. डाइवर्स पानी में उतरे हैं और दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है. घटना स्थल पर बड़ी तादाद में स्थानीय लोग और परिजन भी मौजूद थे.
ब्लू वाटर रायपुर और आसपास के युवाओं के बीच एक प्रसिद्ध पिकनिक और फोटो पॉइंट बन चुका है, लेकिन यहां सुरक्षा इंतज़ामों की कमी को लेकर कई बार सवाल उठे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पानी का स्तर अचानक गहरा हो जाता है. जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों से दूर रहने की अपील की है..
वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. माना थाना प्रभारी ने बताया कि रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और जल्द ही छात्रों को खोज निकालने का प्रयास किया जा रहा है। SDRF के जवान पानी में गहराई तक उतरकर तलाशी ले रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ब्लू वाटर क्षेत्र में बिना अनुमति नहाना या तैराकी करना खतरनाक है, और लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



