मकान में जा घुसा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर, नाबालिग की हालत नाजुक, इलाज जारी, गुस्साए लोगों ने मुआवजा और स्पीड ब्रेकर की मांग पर किया चक्का जाम
A high-speed uncontrolled trailer rammed into a house, the minor's condition is critical, treatment is ongoing, angry people blocked the road demanding compensation and speed breakers.
तिल्दा-नेवरा (रायपुर) : तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में बुधवार शाम को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया. जोता फाटक के आगे तिल्दा से जोता की तरफ जा रहा एक ट्रेलर वाहन नम्बर CG 11 AB 1652) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा. इस हादसे में एक नाबालिग बच्चा ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों द्वारा उसे फौरन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए और घायल बच्चे के लिए उचित मुआवजे और दुर्घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया. प्रदर्शन के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा.
स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. इसके बावजूद न तो ट्रैफिक नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और न ही स्पीड ब्रेकर जैसे आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि घायल बच्चे को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और भविष्य में हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



