B.Ed शिक्षकों के फैसले के लिए बनी हाईटेक कमेटी, महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी, जनप्रतिनिधि और व्यापारी संघ के साथ हुई बैठक

A high-tech committee was formed to decide on B.Ed teachers' issues, the 11th installment of Mahtari Vandan Yojana was released, a meeting was held with public representatives and traders' association

B.Ed शिक्षकों के फैसले के लिए बनी हाईटेक कमेटी, महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी, जनप्रतिनिधि और व्यापारी संघ के साथ हुई बैठक

B.Ed शिक्षकों के फैसले के लिए बनी हाईटेक कमेटी

रायपुर : बीएड सहायक शिक्षकों के मुद्दे को सुलझाने के लिए राज्य सरकार ने एक हाईटेक कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी की रिपोर्ट पर सरकार विचार करेगी. छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कमेटी के चेयरमैन मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव होंगे. जबकि विधि विभाग के प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, वित्त विभाग के सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) सचिव इसके सदस्य होंगे.
यह कदम बीएड सहायक शिक्षकों के लंबित मुद्दों को सुलझाने के मकसद से उठाया गया है. जिससे शिक्षकों की समस्याओं को जल्द और प्रभावी तरीके से समाधान किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

अधिकारियों ने ली जनप्रतिनिधि और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक

धमतरी : प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय बीते दिनों मगरलोड विकासखंड के ग्राम परसवानी के प्रवास पर आये थे. इस दौरान मगरलोड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात और बारिश के दौरान मेघा पुल के टूट जाने और इससे आवागमन में आने वाली दिक्कतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसडीएम कुरुद डी.डी मण्डावी की उपस्थिति में संबंधित अधिकारियों द्वारा मगरलोड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक की गई. इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मेघा पुल का डायवर्सन निर्माण इस महीने में शुरु होने के वस्तुस्थिति की जानकारी दी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी

रायपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है. महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की पात्र माताओं एवं बहनों को करीब 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में 1 जनवरी 2025 को अंतरित कर दी. इस योजना में मार्च 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक हितग्राही महिलाओं को 11 मासिक किश्तों में 7181 करोड़ 94 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

छत्तीसगढ़ में शौण्डिक समाज का 2 दिवसीय भव्य सम्मेलन, मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग होंगे शामिल

रायपुर : रायपुर में 11 और 12 जनवरी 2025 को 2 दिवसीय अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम अखिल भारतीय शौण्डिक संघ के तत्वावधान में विधानसभा रोड स्थित लोटस रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री की मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा.
शौण्डिक समाज का यह सम्मेलन समाज की एकता, समृद्धि और योगदान पर केंद्रित होगा. इस कार्यक्रम में समाज के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. सम्मेलन में भारत के कई राज्यों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल, मॉरिषस से भी सजातीय बंधु भाग लेने आ रहे हैं.
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में 11 जनवरी को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे. अध्यक्षता अखिल भारतीय शौण्डिक संघ के सभापति प्रो. राम अवतार महतो करेंगे. अति विशिष्ट अतिथियों में डॉ. पूर्णेदु सक्सेना, क्षेत्र संघचालक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और मंत्री रामविचार नेताम और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे.
शाम 3:30 बजे के सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री) और अति विशिष्ट अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल (मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) कार्यक्रम में भाग लेंगे.
कार्यक्रम के दौरान, सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 11 जनवरी की शाम 7:30 बजे से शुरु किया जाएगा. जिसमें समाज के प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ कोलकाता से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि योगेश अग्रवाल (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन) और छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका, अभिनेत्री सुश्री मोना सेन विशेष रूप से मौजूद रहेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI