रायपुर में बड़ा हादसा, खाना खा रहे लोगों पर अचानक गिर गई रजवाड़ा रिसॉर्ट के रेस्तरां की भारी-भरकम फॉल सीलिंग, कई लोग घायल

A major accident occurred in Raipur when the heavy false ceiling of the restaurant at Rajwada Resort suddenly collapsed on people who were eating, injuring several people.

रायपुर में बड़ा हादसा, खाना खा रहे लोगों पर अचानक गिर गई रजवाड़ा रिसॉर्ट के रेस्तरां की भारी-भरकम फॉल सीलिंग, कई लोग घायल

रायपुर : राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित रजवाड़ा रिसॉर्ट में शुक्रवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया. रिसॉर्ट के रेस्तरां की भारी-भरकम फॉल सीलिंग अचानक खाना खा रहे लोगों पर गिर गई. इस हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद रिसॉर्ट में चीख-पुकार मच गई. घायलों को फौरन अस्पताल भेजा गया. यह मामला माना थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक़्त रेस्तरां में 25 से ज्यादा लोग मौजूद थे. बताया जा रहा है कि जिस हॉल में रेस्तरां संचालित हो रहा था. वह निर्माणाधीन था. सजावटी डिजाइन और भारी लाइटिंग के कारण टूटी हुई फॉल सीलिंग काफी वजनी है. हादसे के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t