मानवता को झकझोर देने वाला मामला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ललना को पलना में छोड़कर निर्दयी माता-पिता फरार, मचा हड़कंप, तलाश जारी

A shocking incident: cruel parents flee after leaving their child in a cradle at the community health center, causing panic and a search underway.

मानवता को झकझोर देने वाला मामला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ललना को पलना में छोड़कर निर्दयी माता-पिता फरार, मचा हड़कंप, तलाश जारी

सूरजपुर : सूरजपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अज्ञात माता-पिता अपने नवजात बच्चे को पालने में छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पालने में छोड़ा गया नवजात करीब तीन से चार दिन का लड़का बताया जा रहा है. अस्पताल स्टाफ की खबर पर बाल संरक्षण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्वास्थ्य जांच और देखभाल की जा रही है.
बाल संरक्षण विभाग द्वारा नवजात के परिजनों की तलाश की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि अगर बच्चे के माता-पिता या परिजन नहीं मिलते हैं. तो नियमानुसार बच्चे को मातृछाया गृह में संरक्षित रखा जाएगा. यह मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है  और फिलहाल पुलिस अज्ञात माता-पिता की पहचान करने में जुटी हुई है. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t