घर के अंदर मां-बेटी की जली हुई मिली लाश, फांसी के फंदे पर लटका मिला पति का शव, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Mother and daughter's bodies were found burnt inside the house, husband's body was found hanging from a noose, there was a stir due to the death of 3 people of the same family

घर के अंदर मां-बेटी की जली हुई मिली लाश, फांसी के फंदे पर लटका मिला पति का शव, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

रायगढ़ : रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां झोपड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. झोपड़ी में मां-बेटी का शव जला मिला है. पति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही घरघोडा पुलिस मौके पर पहुंची. यह घटना घरघोड़ा ब्लाक के ग्राम कमतरा की है.
बताया जा रहा है कि कमतरा निवासी संतोष कुमार ने पारिवारिक विवाद के चलते पेट्रोल डालकर घर में आग लगाई है. जिससे मां और डेढ़ साल की बेटी की जलकर मौत हो गई. इसके बाद बेटे संतोष कुमार ने खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की तरफ से नहीं की गई है. तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.वहीं एफ एस एल की टीम भी जांच कर रही है.
ग्राम पंचायत कमतरा में सुरेश कुमार गुप्ता का घर जलकर खाक हो गया. मरने वालों की पहचान सुरेश कुमार गुप्ता, पत्नी चांदनी गुप्ता और डेढ़ साल की बेटी आकांक्षा गुप्ता के रुप में हुई है.
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौत के सही वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस बारीकी से छानबीन कर रही है. यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है. पारिवारिक विवाद की वजह से इस तरह की घटनाएं समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है. मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संवाद और तनाव प्रबंधन जैसे मुद्दों पर जागरुकता बढ़ाने की जरुरत है. ताकि इस तरह की त्रासदियों को रोका जा सके. यह जरुरी है कि समुदाय और प्रशासन मिलकर ऐसे मामलों को रोकने के लिए कदम उठाएं और जरुरतमंद परिवारों को समय पर मदद प्रदान करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI