अब मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सड़क हादसे का शिकार, आपस में टकराई काफिले की चार गाडियां, ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
Now Minister Lakshmi Rajwade is the victim of a road accident four vehicles of the convoy collided with each other the accident happened due to the negligence of the truck driver
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में एक और मंत्री की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बाद अब मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की चार गाड़ी आपस में टकरा गई. हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी है. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है,
छत्तीसगढ़ शासन में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सड़क हादसे में बाल-बाल बची. कुसमी जाते वक्त मंत्री की कार काफिले की कार से टकरा गई. दरअसल ट्रक को ओवरटेक करते समय काफिला के सामने की कार धीमी हुई. इसकी वजह से पीछे की गाड़िया आपस में टकरा गई. हादसे में मंत्री की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की खबर मिलते ही सीएम विष्णुदेव साय ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से फोन पर बात कर हालचाल जाना.
बता दें की हाल ही में मंत्री रामविचार नेताम भी बेमेतरा के पास सड़क हादसे का शिकार हुए थे, गम्भीर चोट आने पर उन्हें रायपुर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया था, रामकृष्ण अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे में मंत्री रामविचार नेताम को गम्भीर चोट आई. उनके साथ उनके ड्राइवर और एक अन्य को भी गम्भीर चोट आई. ऐसे में फिर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सड़क हादसे की खबर से सब चिंतित हो गए. गनीमत है कि हादसे में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके साथ चल रहे लोग सुरक्षित हैं.
इस हादसे के बाद सीएम साय ने लक्ष्मी राजवाड़े का कुशलक्षेम जाना. सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. कि बलरामपुर जिले के राजपुर में मंत्रिमंडल की साथी लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की गाड़ियों के आपस में टकराने की खबर मिली. लक्ष्मी राजवाड़े से अभी फोन पर बात हुई और उन्होंने स्वयं सहित अन्य सभी के सकुशल होने की जानकारी दी है. प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे.
यह हादसा बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चारगढ़ के पास हुआ. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने काफिले के साथ कुसमी जा रही थी. इसी दौरान क्लिंकल लोड ट्रक से उनके काफिले की सामने की गाड़ी टक्कर हुई. टक्कर के बाद काफिले की गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गई. हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मंत्री को कार्यक्रम स्थल पर रवाना करने से पहले प्रशासन की टीम राजपुर अस्पताल लेकर पहुंची. यहां डॉक्टरों के चेकअप के बाद उन्हें रवाना किया. मंत्री ने अपने सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि मैं पूरी चरह से सुरक्षित हूं.



