पढ़ाई के दौरान क्लास में गिरा मार्बल, एक छात्र और दो छात्राएं घायल, अस्पताल में भर्ती, भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Marble fell in the class during studies, one student and two girl students injured, admitted to hospital, questions raised on the safety of the building

पढ़ाई के दौरान क्लास में गिरा मार्बल, एक छात्र और दो छात्राएं घायल, अस्पताल में भर्ती, भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

बलरामपुर : सोचिए आप क्लासरुम में पढ़ाई कर रहे है और अचानक आप पर मार्बल गिर जाए. ये घटना घटी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में, जहां पढ़ाई के दौरान अचानक मार्बल गिरने से छात्र घायल हो गए. जिले का रघुनाथनगर शासकीय नवीन महाविद्यालय बदहाली की दास्तां बयां कर रहा है. महाविद्यालय के दीवाल में लगा मार्बल गिरने से एक छात्र और दो छात्राएं चपेट में आ गई. जिनमें से एक छात्रा को गंभीर चोट आई है. वहीं दो बाल-बाल बचे.
बताया जा रहा है कि रघुनाथनगर शासकीय नवीन महाविद्यालय में क्लासरुम में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. इसी दौरान ये घटना घटी. इसके बाद घटना में गंभीर रुप से घायल छात्रा को इलाज के लिए कॉलेज प्रबंधन ने वाड्रफनगर स्थित सिविल अस्पताल लाया.
बता दें कि कई साल बीत जाने के बाद पुराने अस्पताल बिल्डिंग में रघुनाथनगर का शासकीय नवीन महाविद्यालय संचालित है. आज की घटना जिम्मेदारों की आंख खोलने के लिए काफी है कि महाविद्यालय का संचालन या तो दूसरे भवन में किया जाए या फिर जिस भवन में संचालित है, उसकी अच्छे से मरम्मत कराई जाए. नहीं तो आगे भी खतरा बना रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB