राजधानी में सट्टेबाजी के खिलाफ कार्यवाही, पुलिस ने गांधी नगर के 4 सटोरियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Action against betting in the capital, police arrested 4 bookies from Gandhi Nagar and sent them behind bars

राजधानी में सट्टेबाजी के खिलाफ कार्यवाही, पुलिस ने गांधी नगर के 4 सटोरियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : सट्टा संचालित करते 4 सटोरिये गिरफ्तार हुए हैं. एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांधी नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ व्यक्ति अंको में दांव लगाकर पर्ची के जरिए सट्टा संचालित कर रहे हैं.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर पर्ची के जरिए सट्टा संचालित करते 4 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 10,640/- रुपये, सट्टा-पट्टी और डाट पेन जप्त कर सटोरियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 56/25 धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
आरोपी अरुण सोना थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है. जिसके खिलाफ मारपीट, चोरी, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट सहित दुसरे मामलों के करीब 9 जुर्म दर्ज हैं. आरोपी प्रदीप चौहान पूर्व में नारकोटिक एक्ट, आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट, आरोपी राज कुरील पूर्व में सट्टा और आरोपी राकेश कन्नौजे भी पूर्व में सट्टा के मामलों में जेल में रह चुके हैं.
गिरफ्तार आरोपी
01. राज कुरील पिता महेश कुरील उम्र 24 साल निवासी कालीबाडी गितेश भोजनालय के पास थाना कोतवाली रायपुर
02. राकेश कन्नौजे पिता दुर्याेधन कन्नोजे उम्र 48 साल निवासी काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर
03. प्रदीप चौहान पिता गजानंद चौहान उम्र 35 साल निवासी गांधी नगर कालीबाड़ी थाना सिटी कोतवाली रायपुर
04. अरुण सोना पिता परमेश्वर सोना उम्र 45 साल निवासी गांधी नगर कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB