पुल के नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में एक नाबालिग की मौत, 5 बच्चे घायल, 1 की हालत नाजुक, पिता के खिलाफ FIR दर्ज
A speeding car fell under the bridge, a minor died in the accident, 5 children injured, 1 in critical condition, FIR lodged against the father
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार पुल के नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि उक्त घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई. वही कार में सवार अन्य 5 नाबालिग घायल हैं. इनमें से एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस नाबालिग को गाड़ी चलाने देने वाले पिता पर FIR दर्ज कर रही है.
बताया जा रहा है कि गीदम का रहने वाला रुद्र झा उम्र 15 साल अपने 5 नाबालिग दोस्तों के साथ गीदम से बारसूर की तरफ घूमने गया था. इस दौरान वाहन में कुल 6 नाबालिग लड़के थे. गाड़ी चलाने वाला भी नाबालिग था. वही बारसूर जाते वक्त कार हिरानार में एक पुल के नीचे जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य बच्चे घायल हो गए.
वही दूसरी तरफ रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इस हादसे की खबर पुलिस को दी. जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल लाया. इनमें 1 की हालत नाजुक है. जिसे जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. वहीं अन्य घायलों का दंतेवाड़ा में ही इलाज जारी है.
इस मामले को लेकर गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि सड़क हादसे में एक की मौत हुई है. जो गाड़ी चला रहा था वो भी नाबालिग है. गाड़ी उसके पिता राजूराम पोयम के नाम से रजिस्टर है. नाबालिग बच्चे को गाड़ी चलाने देना जुर्म है. अब पिता पर भी FIR की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



