आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शिक्षक की गई जान, आसमानी कहर से एक बालक की मौत, दूसरा गंभीर, हॉस्पिटल रेफर, पसरा मातम
A teacher died after being struck by lightning, a child died in Ratanpur due to lightning, another child is in critical condition and referred to hospital
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बारिश बंद होने का कर रहे शिक्षक की मौत
अंबिकापुर : राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ और बारिश हुई. वहीं इसी बीच अंबिकापुर जिले में बारिश में फंसे एक शिक्षक पर आकाशीय बिजली गिर गई. आस-पास के लोग उन्हें सीतापुर अस्पताल ले गए. यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं कई स्थानों पर तेज आंधी और तूफान से पेड़ गिर गए. जिससे वि़द्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गयी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम केसला निवासी शिक्षक हरीश कुमार मैनपाट के कुनकुरी स्कूल में पदस्थ था. वह अपने रिश्तेदार के घर ग्राम तमता गया था. शनिवार की दोपहर वह रिश्तेदार के घर से लौट रहा था. इसी बीच मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरु हो गई.
बारिश देख शिक्षक सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजौटी स्थित चौक के पास खड़ा हो गया. इसी बीच तेज गर्जना के साथ वहां आकाशीय बिजली आ गिरी. बिजली की चपेट में आने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि आस-पास के लोगों ने शिक्षक को उठाकर सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
सीतापुर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद शिक्षक हरीश कुमार को मृत घोषित कर दिया. शिक्षक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजन को मिली. उनमें मातम पसर गया. वहीं क्षेत्र के शिक्षकों में भी शोक व्याप्त हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रतनपुर में आसमानी कहर से एक बालक की मौत, दूसरा गंभीर, हॉस्पिटल रेफर
बिलासपुर : रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम भरवीडीह में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. जब दो किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. इस हादसे में 15 साल के योगेश यादव पिता कालीचरण यादव की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 14 साल का कुलदीप साहू पिता चंद्रशेखर साहू गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद गांव में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश शुरु हो गई थी. इसी दौरान योगेश और कुलदीप आम के पेड़ के पास आम खाने गए थे. तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी. जिसने दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना इतनी भीषण थी कि योगेश की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कुलदीप बुरी तरह झुलस गया. कुलदीप ग्राम हरदी (तखतपुर) का निवासी है और गर्मी की छुट्टियों में अपने ननिहाल भरवीडीह आया हुआ था. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों की मानें तो उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.
हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है. योगेश के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए जुटे हैं. ग़ौरतलब है कि आंधी-तूफान और गर्जना के दौरान पेड़ों के नीचे खड़ा होना या खुले मैदान में रहना बेहद खतरनाक हो सकता है. लोगों को इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सावधान रहना चाहिए और मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की जाने वाली चेतावनियों पर ध्यान देना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



