खमतराई बाजार और रावांभाठा में हथियार लेकर फैलाई दहशत, दो बदमाश लाला और प्रशांत गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ आर्म्स-एक्ट में एक्शन
Spread terror with weapons in Khamtarai market and Ravanbhatha, two miscreants Lala and Prashant arrested, action taken against both under Arms Act
रायपुर : खमतराई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना खमतराई पुलिस को खबर मिली कि देवार डेरा बंजारी नगर रावांभाठा में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है. इस खबर पर खमतराई पुलिस टीम द्वारा देवार डेरा बंजारी नगर पहुंचकर आरोपी लाला देवार पिता गोवर्धन देवार उम्र 23 साल निवासी आरटीओ कार्यालय के पीछे देवार डेरा बंजारी नगर रावाभांठा, थाना खमतराई जिला रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 390/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
इसी कड़ी में खमतराई पुलिस को खबर मिली कि खमतराई बाजार के अंदर एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा है की खबर मिलने पर खमतराई पुलिस टीम द्वारा खमतराई बाजार के अंदर पहुंचकर आरोपी प्रशांत डोमरे पिता इन्द्रकुमार डोमरे उम्र 24 साल निवासी चुलडी थाना किरोडा जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) हाल पता खमतराई रायपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 391/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. लाला देवार पिता गोवर्धन देवार उम्र 23 साल निवासी आरटीओ कार्यालय के पीछे देवार डेरा बंजारी नगर रावाभांठा, थाना खमतराई जिला रायपुर
02. प्रशांत डोमरे पिता इन्द्रकुमार डोमरे उम्र 24 साल निवासी चुलडी थाना किरोडा जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) हाल पता खमतराई रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



