भाई दूज मनाकर लौट रहे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरा घायल, मंदिर से लौटते वक्त सड़क हादसे में युवक की गई जान

Two brothers returning after celebrating Bhai Dooj were hit by an unknown vehicle one died the other injured youth lost his life in a road accident while returning from the temple

भाई दूज मनाकर लौट रहे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरा घायल, मंदिर से लौटते वक्त सड़क हादसे में युवक की गई जान

मंदिर से वापस लौटते वक्त सड़क हादसे में युवक की गई जान

महासमुंद/पिथौरा : महासमुंद जिले में सांकरा से झगरेनडीह रोड़ पर बनदुर्गा मंदिर से सायकल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे की खबर पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. जांच के बाद 3 नवम्बर को केस दर्ज कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुरली साहू पिता सुकदेव साहू उम्र 52 साल निवासी प्यारीदादर (बरनाईदादर) 9 अक्टूबर को शाम को अपने साइकिल से भतकुंदा बनदुर्गा मंदिर पूजा करने गया था. 
रात करीब 02:30 बजे वह घर लौट रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे ठोकर मार दिया. जिससे साइकिल चालक मुरली साहू को गंभीर चोटे आई. उसे ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

भाई दूज मनाकर लौट रहे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, एक की मौत

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सड़क हादसा का मामला सामने आया है. जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को ठोकर मार दी. इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा भाई घायल हो गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत बिगड़ी पर उसे रायपुर रिफर कर दिया गया. मामला पलारी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रायपुर जिले के ग्राम मांढर का रहने वाला है. दोनों भाई भाई दूज के दिन अपनी बहन से मिलने बलौदा बाजार आया था. बीती रात को दो भाई अपनी बहन के ससुराल से अपने घर बाइक से वापस जा रहे थे. तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों भाई सिर के बल सड़क पर गिर गए और मौके पर ही एक भाई की मौत हो गई.
वहीं दूसरा भाई घायल हो गया. इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत बिगड़ी पर उसे रायपुर रिफर कर दिया गया. पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb