गृहमंत्री का पीए बताकर रेत खदान के मैनेजर को धमकी, पुलिस ने आरोपी अमन कोसले को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Sand mine manager threatened by claiming to be Home Minister's PA, police arrested accused Aman Kosle and sent him behind bars
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गृहमंत्री का पीए बताकर रेत खदान के मैनेजर को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही थाना गिधपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 319 बीएनएस का जुर्म दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 अप्रैल को पीड़ित ग्राम दतरेंगी रेत खदान के मैनेजर इंद्रजीत के मोबाइल पर सुबह 11:38 को एक कॉल आया. सामने वाले व्यक्ति ने खुद को गृह मंत्री विजय शर्मा का पीए बताया और कहा कि ग्राम दतरेंगी में अवैध रेत खनन करवाते हो. हाईवा से रेत लोड करते हो कहते हुये धमकी देने लगा.
पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना गिधपुरी में दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और इसकी जांच शुरु की. मोबाइल नंबर का पता तलाशते हुए आरोपी अमन कुमार कोसले को हिरासत में लिया गया. आरोपी से कड़ाई से पूछताछ में उसने धमकी देने की बात कबूल की है. 2 मई को गिरफ्तार कर अमन कोसले के खिलाफ कार्रवाई की गई.
गिरफ्तार आरोपी
अमन कुमार कोसले उम्र 20 साल निवासी ग्राम नवरंगपुर थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



