BLO ड्यूटी कर रहे टीचर पर जानलेवा हमला, आरोपी ने ईट से फोड़ा सिर, शिक्षक फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपकर लगाईं इंसाफ की गुहार
A teacher on BLO duty was attacked, the accused smashed his head with a brick; the Teachers' Federation submitted a memorandum and appealed for justice.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं के फॉर्म का काम कर रहे बीएलओ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. एक शराब के नशे में धुत युवक ने बीएलओ का काम कर रहे सहायक शिक्षक के साथ मारपीट (Durg BLO News) की. पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) काम के दौरान बीएलओ का काम कर रहे सहायक शिक्षक के साथ नशे में धुत युवक ने मारपीट की. इतना ही नहीं पत्थर उठाकर उनका सिर फोड़ दिया और इलाके में काम न करने की धमकी दी.
रुपेश कुमार जोशी उम्र 35 साल जामुल के रहने वाले हैं. जो शासकीय प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक हैं. निर्वाचन आयोग ने उन्हें एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ की ड्यूटी दी थी. उन्हें विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाईनगर के भाग संख्या 117 में बीएलओ की ड्यूटी दी गयी है.
25 नवंबर को वे निगम कर्मचारी पी. कार्तिक और दिनेश के साथ वार्ड-44, लक्ष्मीनारायण वार्ड के गोकुल नगर इलाके में मतदाता फॉर्म कार्य के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान दोपहर 1 बजे उड़िया मोहल्ले पहुंचे थे. वहां युवक जावेद जो शराब के नशे में धुत था. वह शिक्षक के साथ बहस करने लगा. कहने लगा मेरे मोहल्ले में ये सब काम मत करो. यहां से भाग जाओ, नहीं तो बहुत मारूंगा. इसके बाद उसने बीएलओ रुपेश कुमार को ईंट फेककर मारा. जिससे उसके सिर में चोट आई . रुपेश को फौरन अस्पताल ले जाया गया. साथ ही इसकी जानकारी मिलते ही छावनी एसडीएम हितेश पिस्दा और खुर्सीपार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे.
वहीँ, इस मामले में पुलिस कार्रवाई शुरु की और आरोपी को हिरासत में ले लिया. आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
फेडरेशन ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शन करते हैं और उन पर इस तरह के हमले बिल्कुल अस्वीकार्य हैं. संगठन ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. और सरकार से शिक्षकों के जानमाल के सुरक्षा के साथ बीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार देवांगन, ब्लॉक सचिव पाटन राजकुमार बघेल, उपाध्यक्ष खेलावन सिंह कुर्रे व टेकेश्वर प्रसाद यदु, बुधारु राम निषाद, राजकुमार गुप्ता, देवनारायण बघेल, झम्मन सिंह, अंकेश महिपाल, दानेश्वर प्रसाद वर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, सुनील बघेल, चन्द्रशेखर साहू, यादराम साहू, कामता प्रसाद धनकर, कमलेश कुमार साहू, टेकराम चंद्राकर, किशोर कुर्रे, चिंताराम भारतद्वज, खिलेश कुमार साहू, ज्ञानेश्वर द्विवेदी, वरुण निषाद, पुरुषोत्तम ठाकुर, शेषनारायण निषाद, टेकराम साहू, महाबीर निषाद, महिला प्रकोष्ठ पाटन, अध्यक्ष श्रीमती रचना वर्मा सचिव श्रीमती मनीषा गौतम, श्रीमती हर्षलता साहू, श्रीमती शशिकला कुर्रे आदि ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे.



