रात में राजधानी के एटीएम मशीन को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश नाकाम, पुलिस की तत्परता से आरोपी समीर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

An attempt to break open a Bank of India ATM machine by welding at night and withdraw cash failed; prompt police action led to the arrest of the accused, Sameer.

रात में राजधानी के एटीएम मशीन को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश नाकाम, पुलिस की तत्परता से आरोपी समीर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

रायपुर : राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक एटीएम में सेंध लगाकर कैश चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब एक युवक ने एटीएम बूथ में घुसकर कैमरे को ढक दिया और मशीन को नुकसान पहुंचाते हुए कैश निकालने का प्रयास करने लगा. हालांकि मौके पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने इस बड़ी चोरी को होने से बचा लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के में बीती रात एक युवक ने एटीएम मशीन तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की तत्परता से वारदात टल गई. घटना रात गश्त के दौरान सामने आई. प्रधान आरक्षक राम रतन भुआर्या और आरक्षक सचिन राठौर को एटीएम बूथ के पास संदिग्ध गतिविधि की खबर मिली. दोनों मौके पर पहुंचे.
एटीएम बूथ में घुसकर युवक ने पहले कैमरे को कपड़े से ढक दिया था और उसके बाद मशीन के पैनल को तोड़कर कैश तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे वहीं पकड़ लिया.
थाना प्रभारी नरेंद्र साहू ने बताया कि आरोपी की पहचान समीर नेताम उम्र 23 साल के रुप में हुई है. शुरुआती जांच में पता चला कि वह अकेले ही चोरी की कोशिश कर रहा था. मशीन को हुए नुकसान का मूल्यांकन बैंक अधिकारी कर रहे हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया और क्या वह किसी गिरोह से जुड़ा है. एटीएम से छेड़छाड़ को गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी पर सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक राम रतन भुआर्या, आरक्षक सचिन राठौर, पेट्रोलिंग स्टाफ नरेंद्र साहू और आरक्षक सुखदेव यादव की सराहना की. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित प्रतिक्रिया की तारीफ की है. पुलिस ने क्षेत्र में अन्य एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने और रात की गश्त तेज करने के निर्देश जारी किए हैं. समय रहते कार्रवाई से एक बड़ी चोरी होने से बच गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t