मंदिर से पति के साथ बाइक पर घर लौट रही पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सिर के ऊपर से गुजरा अज्ञात ट्रेलर, परिवार में पसरा मातम

A wife returning home from the temple on a bike with her husband died in a tragic road accident, an unknown trailer passed over her head, the family was in mourning

मंदिर से पति के साथ बाइक पर घर लौट रही पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सिर के ऊपर से गुजरा अज्ञात ट्रेलर, परिवार में पसरा मातम

दुर्ग : भिलाई में नेहरु नगर चौक के पास हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई. सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरु की है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की गुरुवार की शाम 7:30 बजे के करीब मंदिर से पति के साथ बाइक पर घर लौट रही महिला की नेहरु नगर गुरुद्वारा के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. अज्ञात ट्रेलर चालक ने बाइक को ठोकर मारने के बाद महिला को कुचलते हुए रायपुर की तरफ भाग खड़ा हुआ .समाचार लिखे जाने तक ट्रेलर चालक का पता नहीं चल पाया है.
बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा चौक पर लगे CCTV काफी समय से बंद पड़े हैं. इसी प्रकार नेहरु नगर चौक पर लगा भी CCTV कैमरा भी बंद बताया जा रहा है. इस वजह से हादसे को अंजाम देने वाली ट्रक चालक का वहां के साथ पता नहीं चल पा रहा है. महिला का आज रामनगर मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतिका  अम्रपाली सोसायटी की रहवासी बताई जाती है.
नेहरु नगर गुरुद्वारा तिराहा चौक के पास हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई. गुरुवार की रात को वो अपने पति के साथ मंदिर से वापस घर लौट रही थी. नेहरु नगर गुरुद्वारा तिराहा चौक के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार टेलर से अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार महिला राइट साइड और पति लेफ्ट साइड  सड़क पर गिर गए.
तेज रफ्तार अज्ञात टेलर ने महिला को कुचलते हुए रायपुर की तरफ भाग खड़ी हुई दंपती सड़क पर गिर गए. पीछे से आ रहे एक ट्रक टेलर का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया. जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई.
सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि आम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड निवासी राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी कमलेश अग्रवाल 58 साल के साथ गुरुवार की रात करीब साढ़े सात बजे मंदिर से वापस अपने घर लौट रहे थे.
मृतका के पति राकेश अग्रवाल के मुताबिक मंदिर से घर लौटते समय बाईपास पर डी मार्ट के समीप भी बाइक सवार पति-पत्नी इस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक टेलर से बाल-बाल बचे थे और नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा के पास सिग्नल होते ही बाइक सवार ट्रक टेलर के चपेट में आ गए.
सिर के ऊपर से ट्रक का चक्का गुजरने से कमलेश अग्रवाल उम्र 58 साल की मौके पर मौत हो गई. सुपेला पुलिस को इसकी जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को चीरघर भिजवाया. वहीं कमलेश अग्रवाल के पति राकेश अग्रवाल सड़क की दूसरी तरफ गिरे थे. इसलिए उन्हें मामूली खरोच आई है.
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतिका कमलेश अग्रवाल का रामनगर मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI