छेड़खानी से बचने सैलून में घुसी महिला को संचालक ने ही बनाया अपनी हवस का शिकार, दुष्कर्म के दो आरोपी शिव और योगेश गिरफ्तार

A woman who entered a salon to avoid molestation was made a victim of lust by the salon owner himself, two accused of rape Shiv and Yogesh arrested

छेड़खानी से बचने सैलून में घुसी महिला को संचालक ने ही बनाया अपनी हवस का शिकार, दुष्कर्म के दो आरोपी शिव और योगेश गिरफ्तार

रायपुर/धरसीवा : रायपुर जिले के धरसीवा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां छेड़खानी से बचने के लिए एक सैलून में घुसी महिला को संचालक ने ही अपनी हवस का शिकार बना लिया, आरोपी ने महिला को रात भर बंधक बनाकर न सिर्फ उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया. बल्कि मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने इस मामले में सैलून संचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की बेटी ने 1 जुलाई को सिलतरा पुलिस सहायता केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जून को ग्राम सांकरा निवासी शिव धृतलहरे ने उसकी मां के साथ छेड़खानी की. जब महिला ने इसका विरोध किया और जान बचाने के लिए पास के ‘खुशी सैलून’ में भागी. तो वहां स्थिति और भयावह हो गई.
सैलून के संचालक योगेश सेन ने मदद करने के बजाय दुकान का शटर बंद कर दिया और महिला के साथ बलात्कार किया. आरोपी यहीं नहीं रुका. उसने पीड़िता को पूरी रात सैलून में ही बंधक बनाकर रखा. उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता की बेटी की शिकायत पर धरसीवा थाने में अपराध क्रमांक 315/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों, सांकरा निवासी शिव धृतलहरे उम्र 39 साल और कुरुद सिलयारी निवासी सैलून संचालक योगेश सेन उम्र 40 साल को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB