तालाब में डूबने से युवक की गई जान, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, चक्का जाम, इधर तालाब गए युवकों पर गिरी आसमानी बिजली, एक की मौत, दूसरा घायल

A young man drowned in a pond, the administration was accused of negligence, and a road blockade occurred. Meanwhile, lightning struck young men who had gone to the pond, killing one and injuring another.

तालाब में डूबने से युवक की गई जान, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, चक्का जाम, इधर तालाब गए युवकों पर गिरी आसमानी बिजली, एक की मौत, दूसरा घायल

तालाब में डूबने से युवक की गई जान, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, चक्का जाम

रायपुर : राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां 3 अक्टूबर शुक्रवार रात 10 बजे सोनडोंगरी इलाके में तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. चश्मदीदों के मुताबिक युवक तालाब में नहाने उतरा था. लेकिन गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया. यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है.
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी. लेकिन आरोप है कि करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन शुरु नहीं किया गया. प्रशासन की इस लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया. देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने रिंग रोड नंबर 2 हाईवे पर चक्का जाम कर दिया. हालात को काबू में करने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा.
इस मामले में लोगों का कहना है कि, समय रहते रेस्क्यू टीम पहुंचती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी. देर से शुरु हुई कार्रवाई की वजह से इलाके में तनाव का माहौल बन गया. मौके पर कबीर नगर थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और लोगों को समझाइश देने की कोशिश की गई. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन कर युवक को शव को बाहर निकाला गया. जिसके बाद प्रशासन ने हालात को सामान्य करने की कोशिश. लेकिन सैकड़ों स्थानीय लोगों ने रिंग रोड नंबर 2 हाईवे पर चक्कजाम कर दिया. जिससे लंबी दूरी तक सड़क की दोनों ओर जाम हो गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

तालाब गए युवकों पर गिरी आसमानी बिजली, एक की मौत, दूसरा घायल

रायगढ़/घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ के घरघोड़ा अंबेडकर नगर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. जब तालाब के पास खड़े दो युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई. इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक-4 निवासी संजय भारद्वाज पिता स्व गंगाधर भारद्वाज उम्र 30 साल अपने साथी अनिल उरांव के साथ तालाब की ओर गया था. उसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज बारिश शुरु हो गई. बारिश से बचने के लिए दोनों युवक तालाब से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए.
इसी बीच तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की और दोनों उस की चपेट में आ गए. हादसे में संजय भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अनिल उरांव गंभीर रुप से झुलस गया. घायल युवक को फौरन घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है. प्रशासन ने मौसम में बदलाव के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील किया है.
सावधानी बरतें आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय:
बारिश के दौरान पेड़ या खंभे के नीचे न खड़े हों.
तालाब, नदी या खुले मैदानों से दूर रहें.
मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल बंद कर दें.
घर में हों तो सभी इलेक्ट्रॉनिक स्विच बंद रखें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t