महासमुंद में जेसीबी क्रेन की चपेट में आने से पैदल जा रहा युवक घायल, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
A young man walking on foot was injured after being hit by a JCB crane in Mahasamund, he died during treatment, police are investigating the matter.
महासमुंद : महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी के चण्डीु गेट गौठान के पास जेसीबी क्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 17 जुलाई 2025 को शाम करीब 7 बजे बिरकोनी निवासी प्रमोद कुमार ध्रुव पिता महेश कुमार ध्रुव उम्र 25 साल ग्राम बिरकोनी चण्डी गेट गौठान के पास पैदल जा रहा था. उसी समय जे.सी.बी. क्रेन नम्बर CG04 PG 4732 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दिया। जिससे प्रमोद कुमार ध्रुव को गंभीर चोट लगी.
शासकीय अस्पताल खरोरा महासंमुद में प्राथमिक उपचार बाद रेफर करने पर मेडलाईफ हॉस्पिटल तेलीबांधा रायपुर में भर्ती कराया गया. जहां 3 अगस्त को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मामले की खबर के बाद पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद पुलिस ने 28 अक्टूबर 2025 को आरोपी जे.सी.बी. क्रेन के चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बी.एन.एस. 184 MV ACT के तहत जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



