गोलीकांड का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड विश्वजीत समेत सात आरोपी गिरफ्तार, वारदात में दो नाबालिग भी शामिल, भारी हथियार जब्त
Shootout busted, mastermind Vishwajeet among seven accused arrested, two minors also involved in the incident, heavy weapons seized
बिलासपुर : मस्तूरी में हुई 12 राउंड की अंधाधुंध फायरिंग और दो लोगों के गंभीर रुप से घायल होने के बाद बिलासपुर पुलिस ने दो नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. टीम ने 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले. जिनसे नकाबपोश हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, पाँच मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, 13 खाली खोखे और 10 चली हुई गोलियाँ बरामद की हैं. घटनास्थल से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए.
जांच में सामने आया है कि यह घटना साधारण रंजिश नहीं। बल्कि जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है.
मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता नितेश सिंह को मारने की साजिश रची थी. पुलिस पूछताछ में अब यह भी खुलासा हुआ है कि कांग्रेस नेता टाकेश (तारकेश्वर) ने इस हमले के लिए कांग्रेस के निष्कासित नेता विश्वजीत अनंत को 1 लाख नकद दिया. जिसे बाद में अन्य आरोपियों में बांटा गया.
मस्तुरी के नितेश सिंह और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनन्त के परिवार के बीच मस्तुरी क्षेत्र में जमीन की खरीदी-बिक्री, अतिक्रमण करने और राजनितीक वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद चला आ रहा था. इसके पहले दोनो पक्षो के द्वारा एक दुसरे के खिलाफ मस्तुरी और सिविल लाईन थाने में जुर्म दर्ज कराया जा चूका है.
नाम आरोपी
01 विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 साल निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
02. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 साल निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
3. चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 साल निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर
04. मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चौक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर
05. मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी
06. 2 नाबालिग
बरामद सामग्री
देशी पिस्टल 2 नग
देशी कट्टा 1 नग,
मैगजीन 5 नग,
जिंदा कारतूस 4 नग,
फायर आर्म्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)
फायर आर्म्स से चला हुआ बुलेट 10 नग
मोबाईल फोन 5 नग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



