दशहरा की रात पुरानी रंजिश में हमला, पिता-पुत्र समेत 7 घायल, घर के सामने लाठी-डंडों से किया अटैक, दोनों तरफ से शिकायत, 4 आरोपी गिरफ्तार

On the night of Dussehra, an attack fueled by an old enmity left 7 people injured, including a father and his son; the assault took place in front of their home using sticks and clubs. Complaints have been filed by both sides, and 4 suspects have been arrested.

दशहरा की रात पुरानी रंजिश में हमला, पिता-पुत्र समेत 7 घायल, घर के सामने लाठी-डंडों से किया अटैक, दोनों तरफ से शिकायत, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/तखतपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दशहरा की रात पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है. तखतपुर थाना क्षेत्र के पूरा गांव में हुई इस वारदात में पिता-पुत्र समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. आरोप है कि हमलावरों ने घर के सामने गाली-गलौज करने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की. इस वारदात में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल होकर बेहोश हो गया. जबकि उसके बेटे के सिर में पांच टांके लगाने पड़े. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है.
रावण दहन देखकर लौटे परिवार पर हमला
मिली जानकारी के मुताबिक दशहरा की रात करीब 8 बजे तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरा निवासी लक्की उर्फ देवेंद्र साहू अपने परिवार के साथ रावण दहन कार्यक्रम देखने गए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग घर लौट आए. इसी दौरान कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. देवेंद्र और उनके परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया. इसके बाद हमलावरों ने परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.
पिता को बेहोश होने तक पीटा, बेटे के सिर पर लगे पांच टांके
देवेंद्र साहू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की. हमले में देवेंद्र के पिता को गंभीर चोटें आईं. वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गए. वहीं, देवेंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगी. जिसके चलते उन्हें पांच टांके लगाने पड़े. इस मारपीट में देवेंद्र की मां, जीजा और परिवार के अन्य सदस्यों सहित कुल सात लोग घायल हुए हैं.
ऑपरेशन के बाद घर लौटी मां को भी पीटने का आरोप
पीड़ित देवेंद्र साहू के मुताबिक उनकी मां का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और वह अस्पताल से घर लौटी थीं. इसके बावजूद हमलावरों ने कथित तौर पर उनके साथ भी मारपीट की. देवेंद्र ने आरोप लगाया कि हमलावर घर के अंदर घुस गए और परिवार की महिला सदस्यों को भी निशाना बनाया. शिकायत में महिलाओं के कपड़े फाड़ने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं. हालांकि इन आरोपों की जांच जारी है.
चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारदात के बाद पीड़ित पक्ष ने तखतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तखतपुर थाना प्रभारी सतीश साहू के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में देवी प्रसाद साहू उम्र 30 साल, राजेश साहू उम्र 27 साल, अनिल उर्फ शुभम साहू उम्र 20 साल और रूपेश साहू उम्र 27 साल शामिल हैं. पुलिस ने इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करने की जानकारी दी है.
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत
इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है. दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को जांच में शामिल किया है. अब वारदात की असल वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद होने की बात सामने आई है. इसी रंजिश के चलते दशहरा की रात मारपीट होने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही दोनों पक्षों के आरोपों और वारदात के असल हालात का खुलासा  हो सकेगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb